REET 2025 Answer Key जल्द ही जारी होगी उपलब्ध राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा REET लेवल-1 और लेवल-2 की Answer Key जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी की जाएगी। इस साल फरवरी 2025 में आयोजित हुई इस परीक्षा में लगभग 14.29 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। Answer Key के साथ, परीक्षार्थी अपने द्वारा दिए गए जवाबों की जांच कर सकेंगे और अपने अंकों का अनुमान लगा सकेंगे।
REET 2025 परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
REET 2025 की परीक्षा 27 और 28 फरवरी 2025 को राजस्थान भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो स्तरों में हुई:
- लेवल-1: कक्षा 1 से 5 के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।
- लेवल-2: कक्षा 6 से 8 के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।
परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई: सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक। अब सभी उम्मीदवार Answer Key और अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
REET 2025 Answer Key डाउनलोड करने के तरीका
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “REET 2025 Answer Key” का लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चर कोड डालें।
स्टेप 4: “सबमिट” बटन दबाएं।
स्टेप 5: answer key और अपनी रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर देखें। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।
answer key पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
- यदि उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न का जवाब गलत लगे, तो उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपये का शुल्क देना होगा।
- आपत्ति की अंतिम तिथि RBSE द्वारा अधिसूचित की जाएगी।
- विशेषज्ञों की टीम द्वारा सभी आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम answer key जारी की जाएगी।
REET रिजल्ट 2025: कब तक आएगा?
REET 2025 का रिजल्ट मार्च 2025 के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि से चेक किया जा सकेगा। रिजल्ट में निम्न जानकारियां शामिल होंगी:
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- प्राप्त अंक और कुल स्कोर
- क्वालीफाइंग स्टेटस (पास/फेल)
REET 2025 क्वालीफाइंग मार्क्स और कटऑफ
REET परीक्षा पास करने के लिए श्रेणीवार न्यूनतम अंक निर्धारित हैं:
श्रेणी | न्यूनतम अंक |
---|---|
सामान्य | 60% |
OBC/SC/ST | 55% |
दिव्यांग | 40% |
सहरिया जनजाति | 36% |
कटऑफ अंक परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और रिक्तियों के आधार पर तय होंगे।
महत्वपूर्ण लिंक
Result Portal links | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join our Telegram | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. उत्तर कुंजी कब तक जारी होगी?
A1. RBSE के अनुसार, उत्तर कुंजी अगले सप्ताह तक जारी हो सकती है।
Q2. रिजल्ट की वैधता कितने साल की होती है?
A2. REET प्रमाणपत्र की वैधता अब जीवनभर के लिए है।
Q3. क्या उत्तर कुंजी डाउनलोड करना जरूरी है?
A3. हां, अंकों का अनुमान लगाने और आपत्ति दर्ज करने के लिए इसे डाउनलोड करें।
Q4. रिजल्ट के बाद क्या प्रक्रिया होगी?
A4. क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना होगा।